मधेपुरा, मई 1 -- मधेपुरा/गम्हरिया, हिटी गम्हरिया थाना क्षेत्र के भेलवा पंचायत के वार्ड छह घोड़मोहा गांव में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अवांछित तत्वों ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में थाना अध्यक्ष राघव शरण व अन्य पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। चोटिल पुलिस कर्मियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अतिक्रमण से संबंधित एक मामले में न्यायालय से पारित आदेश का अनुपालन करने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। गम्हरिया थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को ग्राम बभनी स्थित अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घ...