पटना, फरवरी 9 -- बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और नगर निगम की टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव किया। पत्थर लगने से नगर निगम का एक कर्मी घायल हो गया, उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आईं। एक महिला सिपाही तो मीडिया से बातचीत में रोने लग गई। फिलहाल उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार कंकड़बाग थाना क्षेत्र में मेदांता अस्पताल के पास सोमवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। उन्हें पूर्व में ही खाली करने को कहा गया था। सोमवार को न...