अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, एक पुलिस कर्मी के गर्दन में लगी तीर
पूर्णिया, जून 1 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थानाक्षेत्र के मौजा प्रसादपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम पर सोमवार शाम पांच बजे अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। हमले में एक पुलिसकर्मी के गर्दन में तीर लग गयी, जबकि आधा दर्जन पुलिसकर्मी ईंट-पत्थर और अन्य हमलों में घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार केनगर अंचल के मौजा प्रसादपुर स्थित खाता संख्या 67, खेसरा संख्या 181 की 11.28 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक टीम पहुंची थी। यह भूमि मरंगा थाना क्षेत्र के विक्रमपट्टी कवैया वार्ड संख्या चार निवासी सुधीर ऋषि की बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से झड़प आरोप है कि इस जमीन पर स्थानीय रंजना देवी समेत 28 लोगों ने कब्जा कर रखा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.