देवरिया, मार्च 29 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार को भटनी नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी(ईओ) के बीच कहासुनी हो गई। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शनिवार को नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर गांधी चौक के सोनारी मोड़ पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसका कुछ दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर दुकानदारों और ईओ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुकानदारों का कहना था कि प्रशासन पहले जलनिकासी की व्यवस्था करे, उसके बाद अतिक्रमण हटवाए। चर्चा है कि चेयरमैन भी दुकानदारों के पक्ष में आ गए। उसके बाद चेयरमैन और ईओ के बीच कहासुनी शुरू हो गई। नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस को तहरीर दी है। थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण...