बांका, मई 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के गरीबपुर गांव में सड़क पर अतिक्रमण कर लिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने सीओ से की है तथा सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। गांव के जामुन रजक, अजय तांती, बुधन तांती, प्रभाष रजक आदि ने गुरुवार को अंचल कार्यालय में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा जबरन रास्ते पर ही दीवार खड़ी कर दी गई है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। रास्ते पर पैदल चलने लायक जगह नहीं रहने के कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं आदि को तो परेशानी होती ही है, वाहन चालक भी इस रास्ते पर जाने से परहेज करते हैं। इधर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह काफी जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। ग्रामीणों ने इसके पूर्व भी सीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नह...