देहरादून, मार्च 19 -- सतपुली। नगर पंचायत क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने एवं दुकानदारों पर कार्रवाई करने के लिए गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने व्यापार मंडल को पत्र दिया है। पत्र में नगर पंचायत सतपुली अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि सतपुली बाजार के मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लिया गया है सड़क, नाली और सरकारी जमीनों पर सामान रखते हुए अतिक्रमण किया हुआ है। कहा है कि कई दुकानदारों को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था। साथ ही अतिक्रमण के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गई। इसके बावजूद बाजार में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। अतिक्रमण से आए दिन रोड पर मुख्य बाजार में जाम लगा रहता है। अधिकारी ने व्यापार मंडल अध्यक्ष से अपील की है...