कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ। नगर की सडक़ों पर बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने नगर की मुख्य सडक़ों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए विस्तृत कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने की पूरी कार्य योजना तैयार करेंगे। इसके बाद व्यापारियों और दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित मानकों और नियमों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि सभी पक्षों से सहमति बनाकर अभियान चलाया जाएगा, ताकि शहर को जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- जाम से निजात को शीघ्र चलेगा अतिक्रमण अभियान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सडक़ पर अवैध क...