गढ़वा, फरवरी 12 -- रमना। प्रखंड मुख्यालय से होकर गुजरने वाली मुख्य पथ और उससे जुड़ी गली-मोहल्लों में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। उक्त संबंध में शुक्रवार को रमना प्रखंड कार्यालय सभागार में श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है। समस्या के समाधान को लेकर अंचल कार्यालय रमना की ओर से संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि हाल ही में संपन्न हुई दिशा की बैठक में प्रमुख करुणा सोनी ने मुख्य सड़क में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। उसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहल शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...