कटिहार, अप्रैल 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ सख्त नजर आ रहा है। रविवार को नगर पंचायत की ओर से ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31, एसएच-77, ग्रामीण सड़कों के किनारे एवं नालों पर किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाने की चेतावनी दी गयी है। नगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाने की घोषणा की गयी है। कहा गया है कि निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पंचायत द्वारा बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस दौरान होने वाले खर्च की वसूली संबंधित अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...