मधुबनी, जून 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। अतिक्रमण हटाने के मामले में किसी तरह की लेटलतीफी नहीं चलेगी। इस मामले में न्यायिक निर्णय का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करना है। डीएम आनंद शर्मा के सख्त निर्देश के बाद विभिन्न मामले में कार्रवाई शुरू हो गयी है। इसक्रम में अरेर थाना के ढांगा में भी अतिक्रमण के मामले में त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया है। उच्च न्यायालय, सीजेएम व अन्य उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं कराये जाने पर प्रशासन सख्त रुख अपनाया है। अरेर थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि न्यायिक आदेश व उच्चाधिकारियों के आदेश का अनुपालन शीघ्र सुनिश्चित कराया जायेगा। रांटी निवासी भवनाथ झा ने इसके लिए न्यायिक निर्णय के अनुपालन के लिए दरभंगा प्रमंडल, डीएम और अन्य अधिकारियों से गुहार लगायी थी। जिसके आलोक में डीएम ने अतिक्रमण से...