बिजनौर, अप्रैल 3 -- नूरपुर। नगरपालिका द्वारा मछली बाजार से बुद्धबाज़ार व रोड़वेज़ तक अतिक्रमण हटाने को जेसीबी चलाई। अभियान से अतिक्रमण करने वालो में हड़कंप रहा। शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने नगरपालिका की टीम व कस्बा चाकी प्रभारी श्रीकांत सत्यर्थी व पुलिस के साथ जेसीबी से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया।नगर की सड़क पर जाम की स्थिति से बचने व सड़क किनारे के नगरपालिका के नालों को पाटने की समस्या से निजात पाने को अभियान चलाया गया।ईओ का कहना है कि दुकानों के सामने नालों को पाटकर बंद कर देने से पानी निकासी अवरुद्ध होकर नाले प्रदूषित होते हैं। बार बार चेतावनी के बाद भी दुकानदार नालों पट देते है। उनका कहना है कि नगर पालिका परिषद लगातार इसी तरह नालों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती रहेगी। अतिक्रमण मुक्त बाजार होने लगातार अभियान चलता रहेगा।...