भागलपुर, जून 12 -- कजरैली, संवाददाता। हाजीपुर पंचायत के रतनपुर मौजा में बिहार सरकार की जमीन पर अवैध रुप से घर बनाकर रहने वाले तीन घरों को बुलडोजर से ढाह दिया गया। गुरुवार को अतिक्रमण हटाने के लिए शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। मालूम हो कि बीते पांच जून को तीन लोगों का घर तोड़कर अतिक्रमण हटाया गया था। सीओ की कार्रवाई से नाराज ग्रामीण कुछ की समय मांग करते रहे। वहीं, सीओ कार्रवाई पर अड़ी रहीं। गुरुवार को प्रकाश पासवान, नवल किशोर व किशोर पासवान का घर ध्वस्त किया गया। ग्रामीण मोहलत नहीं मिलने व घर तोड़े जाने से नाराज थे। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा महिलाएं अपना घर ढहता देख दहाड़ मारकर रो रही थी। ग्रामीण संजय पासवान ने कहा कि शाहकुंड प्रखंड में कहीं भी इस तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। सिर्फ उनलोगों को सता...