साहिबगंज, मार्च 28 -- बरहेट । सीओ अंशु कुमार पांडे के निर्देश पर शनिवार को बरहेट बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ हुआ। इससे बाजार क्षेत्र में जाम लगने की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। प्रशासन के स्तर से चिह्नित क्षेत्रों में कथित रूप से अवैध कब्जा करने वालों की पहचान की जा रही है। नवाब चौक से शुरू होकर हाट पाड़ा, तीन मोहानी तक का संपूर्ण मार्ग पर अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया। टीम में मुख्य रूप से राजस्व उप निरीक्षक गुलाब पासवान, सीआई छोटू मुर्मू, अमीन मोतीलाल हेंब्रम, एएसआई अशोक सिंह मौजूद थे। इधर, राजस्व उप निरीक्षक गुलाब पासवान ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले लोगों को चिन्हित कर नोटिस दिया जाएगा। इसबीच बीडीओ अंशु कुमार पांडे ने बताया कि नोटिस देकर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।फोटो 8, बरहेट में अतिक्रमण हटाओ अभियान के त...