अररिया, जून 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि शनिवार को नगर परिषद द्वारा मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तथा अवैध रूप से ठेला लगाने वालों पर जुर्माना लगाए जाने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया था। हालांकि कार्रवाई के कुछ ही समय बाद बाजार के कई हिस्सों में पुन: अतिक्रमण शुरू होने की शिकायतें मिलने लगी हैं। सड़क किनारे ठेले और अस्थायी दुकानें लगने से एक बार फिर यातायात प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि अभियान किसी एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसे लगातार चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- काली मेला में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने दोबारा सड़क और फु...