बलरामपुर, मार्च 5 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नगर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान तोड़े गए छज्जे, सीढ़ियां और अन्य मलबा अब भी नालियों में पड़ा हुआ है, जिससे जल निकासी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर नालियां मलबे से पट गई हैं, जिसके कारण पानी का बहाव रुक गया है और आसपास के घरों में पानी भरने की समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति से बाजार क्षेत्र में काफी परेशानी हो रही है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। व्यापारियों और आसपास के निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया था और जल्द मलबा हटाने का आश्वासन भी मिला था, लेकिन करीब एक माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की...