रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए चल रही कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ों लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अतिक्रमण हटाने से पहले पुनर्वास की मांग उठाई है। दरअसल, पंतनगर क्षेत्र की संजय कॉलोनी और मस्जिद कॉलोनी में 400 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वह पिछले 60-65 वर्षों से इस भूमि पर रह रहे हैं और उनके पास वोटर आईडी, राशन कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र तथा बिजली बिल जैसे सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- मस्जिद व मजार हटाने के नोटिस पर ग्रामीणों ने किया विरोध इसके बावजूद 13 अप्रैल को पंतनगर विवि प्रशासन की ओर से घर-घर बेदखली नोटिस चस्...