मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी,निप्र। मोतीझील पथ में अभियान चलाकर सोमवार संध्या मछली की दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने जेसीबी पर हमला कर पथराव किया। अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त आशीष कुमार, खुद कर रहे थे। मोतीझील मार्ग, गायत्री मंदिर स्थित मछली दुकानों को जेसीबी से हटाया गया तथा जुर्माना के रुप में 2500 रुपये की राशि वसूल की गयी। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क पर लगने वाले आये दिन जाम तथा मोतीझील सौन्दर्यीकरण तथा स्वच्छता बनाये रखना चुनौतीपूर्ण हो चुका था। कई बार-बार इन लोगों को वहां से हटाया गया और जुर्माना वसूल की गयी। हंगामा करने वालों पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। यह भी पढ़ें- बेलांव बाजार से 125 से अधिक दुकानों को हटवाया इस अभियान में दोनों नगर प्रबंधक, दोनों स्वच्छता पदाधिकारी तथा सभी स्वच्छता निरीक्षक, सहायक प...