फरीदाबाद, जनवरी 27 -- पलवल। अतिक्रमण हटाने और जमीन पर कब्जा लेने की कार्रवाई के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ज्योति ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। 03 और 04 फरवरी 2026 को सेक्टर-2 पलवल में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान एचएसवीपी पलवल के कार्यकारी अभियंता मनोज कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे। वहीं 27 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चलने वाले डिमोलिशन कार्य के लिए जिला नगर योजनाकार अनिल मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि कार्रवाई से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि जमीन पर किसी प्रकार का कोर्ट स्टे न हो और सीमांकन नियमानुसार किया जाए। -- 2 से 6 फरवरी तक चलेगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह पलवल। जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि युवाओं और छात्...