फतेहपुर, मई 15 -- बिंदकी। क्षेत्र के हाफिजपुर हरकरण गांव में शुक्रवार शाम तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान हादसा हो गया। जेसीबी से अवैध निर्माण गिराए जाने के समय दीवार की ईंट गिरने से ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही घायल हो गई। घायल सिपाही को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है। गांव में तालाब की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई नायब तहसीलदार रचना यादव, कानूनगो भोला प्रसाद और लेखपाल कौशल पटेल की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ चल रही थी। गांव के एक व्यक्ति ने तालाब की भूमि पर पक्की ईंट और कच्चे गारे से दीवार खड़ी कर टीनशेड डाल रखा था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जेसीबी से निर्माण गिराया जा रहा था। इसी दौरान खजुहा चौकी में तैनात महिला सिपाही प्रतिमा मौके पर ड्यूटी कर रही थीं। जेसीबी की टक्कर लगने से दीवार का हिस्सा भरभराक...