अररिया, जून 6 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया शहर में अतिक्रमणकारी प्रशासन के आदेश को नहीं मान रहे हैं। डीएम के निर्देश पर नगर परिषद व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रुप से गुरुवार को अभियान चलाकर शहर के सड़क व फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया था।लेकिन अतिक्रमणकारियों ने एक बार फिर सड़क व फुटपाथ अतिक्रमण जमाना शुरू कर दिया है। शहर में सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या थाना चौक से चांदनी चौक,चांदनी चौक से वर्मा सेल और चांदनी चौक से हरियाली मार्केट,चांदनी चौक से नवरत्न चौक के इलाके में है। शहर के इन मार्गो में अतिक्रमण का नजारा सुबह से शाम तक देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमणकारियों पर चला नगर परिषद प्रशासन का डंडा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।नप प्रशासन ने गुरुवार को थाना चौक से वर्मा सेल तक सड़क कि...