देवरिया, अप्रैल 1 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड में अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ बलबा का मुकदमा दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड की रहने वाली लवंगा देवी पत्नी स्व.कैलाश रावत ने कही है कि 30 मार्च को दिन में करीब 10 बजे अपने घर से बाहर निकली तो घर के बगल में हीरा रावत पुत्र रामा रावत आरसीसी सड़क पर अपने घर के सामने अतिक्रमण था। जिसे उन्होंने हटाने के लिए कहा, जिस पर हीरा रावत के पक्ष के लोग नाराज हो गए और लामबन्द होकर गाली गलौज करने लगे।मना करने पर उन्हें मारने पीटने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनते ही उनके देवर पारस रावत बचाने आए तो उन्हें भी लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.