सीतापुर, नवम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। आम जन की समस्याओं के निराकरण को लेकर बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर का गुरूवार को सभागार में सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी एवं संचालन महासचिव दिनेश कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बार एवं बेंच के मध्य बेहतर समन्वय रहना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं को लेकर कहा कि उन्हें गंभीरता से लेकर उनका निराकरण कराये जाने का पूरा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की तरफ से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार एवं अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने की मांग अधिवक्ताओं ने की। इस संबंध में जिलाधिकारी सुझावों सहित एक मांग पत्र भी सौंपा गया। स्वागत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.