नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद वसंत कुंज स्थित सेक्टर-सी में हरित पट्टी पर हुए अतिक्रमण को हटाकर वहां दोबारा हरियाली बहाल कर दी गई है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने मामले में अपना अंतिम आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि एनजीटी का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना है। यह मामला वसंत कुंज निवासी भरत सहरावत की याचिका पर आधारित था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पड़ोसी ने डीडीए द्वारा निर्धारित हरित पट्टी क्षेत्र से पेड़-पौधे हटाकर वहां कंक्रीट का फर्श और दीवार बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया है। एनजीटी के सख्त आदेश के बाद शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने न केवल संबंधित स्थान, बल्कि इलाके के आठ अन्य फ्लै...