दरभंगा, मार्च 16 -- लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार ने रविवार को शहर के लोहिया चौक से पंडासराय पथ, पंडासराय आरओबी, दिल्ली मोड़ आरओबी तथा बेला मोड़ का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाकर सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लोहिया चौक से पंडासराय तक सड़क का चौड़ीकरण तथा सड़क के दोनों किनारे नाला निर्माण का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), समस्तीपुर द्वारा कराया जाना है। मार्ग पर एक एलिवेटेड सड़क का भी निर्माण किया जाएगा, जो पंडासराय आरओबी से जुड़ेगा। डीएम ने कार्यपालक अभियंता, एनएच, समस्तीपुर को निर्देश दिया कि नाला निर्माण का कार्य अविलंब गुणवत्ता के साथ प्रारंभ कराया जाए।डीएम ने उक्त मार्ग में अतिक्रमण को शीघ्र चिन्हित कर हटाने का निर्देश सदर एसडीओ को दिया। उन्होंने अतिक...