रुडकी, जून 4 -- झबरेड़ा। नगर पंचायत की टीम ने सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण में नौ दुकानदारों के चालान कर दिए। कहा कि दोबारा कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने टीम के साथ मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार निर्धारित सीमा से बाहर सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करते पाए गए। टीम ने ऐसे दुकानदारों के चालान काटे। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मुख्य मार्गों और बाजारों में अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई कर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...