भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को निगम चौक से लेकर तिलकामांझी चौक होते हुए जीरोमाइल चौक और जीरोमाइल से वापस तिलकामांझी, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, पटल बाबू रोड, स्टेशन चौक, एमपी द्विवेदी रोड, कोतवाली चौक, नया बाजार चौक और फिर वापस निगम चौक तक अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए टीम ने जुर्माना भी वसूला। दस्ता प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान करीब दो दर्जन लोगों से 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...