पटना, जनवरी 21 -- पटना में बुधवार को अतिक्रमण उन्मूलन विशेष अभियान चलाया गया। पटना सिटी से दानापुर तक चले अभियान के दौरान 47 हजार 400 रुपये की वसूली की गई। इस अभियान में प्रशासन, नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, परिवहन सहित कई विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। डीएम ने सभी एसडीओ एवं एसडीपीओ को अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में व्यवधान डालने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिला नियंत्रण कक्ष के अनुसार बांकीपुर अंचल में चले अभियान के दौरान 14 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कंकड़बाग अंचल में खेमनीचक मेट्रो स्टेशन एवं जगदीश मेमोरियल हॉस्पीटल के पास से झोपड़ी एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। वहीं जीपीओ गोलम्बर से स्टेशन गोलम्बर एवं विकास भवन के सामने से और मंदिरी नाला के पास अतिक्रमण हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...