अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यापारियों के हितों का रखें ध्यान
हरिद्वार, जून 5 -- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों को हो रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने दुकानों पर लगे शेड और तिरपाल को अतिक्रमण की श्रेणी से बाहर रखने की मांग की। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिले। डॉ. गर्ग ने कहा कि दुकानों पर लगाए गए तिरपाल और शेड को अतिक्रमण नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि ये धूप, बारिश और गर्मी से ग्राहकों तथा व्यापारियों को राहत प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशासन से छोटे और मझोले व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का विरोध, लघु व्यापारियों ने सौं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.