संभल, जून 9 -- संभल। शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान फिलहाल बेअसर साबित होता नजर आ रहा है। कुछ समय पहले सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया था। उस दौरान दुकानदारों और ठेला संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी गई थी। हालांकि अभियान के कुछ दिनों बाद ही अधिकांश स्थानों पर फिर से अतिक्रमण होने लगा है। सड़क किनारे दुकानों का सामान, ठेले और अस्थायी कब्जे दोबारा लगने से यातायात प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शहरवासियों यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने के बाद फिर शुरू हुआ कब्जा...