मुंगेर, मई 26 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत संग्रामपुर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान ने वार्ड-12 के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर सड़क किनारे स्थानीय लोगों द्वारा अपने खर्च से बनवाए गए छोटे नाले को जेसीबी से तोड़ दिया। इससे गंदा पानी मुख्य सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी की बदबू से राहगीर परेशान हैं। स्थानीय निवासी अशोक सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अश्विनी सिंह, राजीव कुमार आदि ने रोष जताते हुए कहा, कि अतिक्रमण जहां था, वहां हटाना चाहिए था। सड़क किनारे बने नाले को तोड़ने से समस्या बढ़ गयी है। लोगों का कहना कि, जल निकासी के लिए चंदा कर नाला बनवाया था। नगर पंचायत ने न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था की और न ही पहले सूचना दी। अचानक आकर नाला तोड़ दिया। अब घरों का पानी सड़क पर बह रहा है। बारिश होने प...