सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- सीतामढ़ी। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने वाली मां-बेटी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान गुदरी बाजार निवासी स्व. पिंटू गुप्ता की पत्नी रुबी गुप्ता और उनकी पुत्री के रूप मे हुई है। शनिवार को नगर क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी महिला और उसकी बेटी ने यातायात थानाध्यक्ष, ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद दोनों लगातार हंगामा करती रहीं। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी को चोट भी आई। यातायात थाना की महिला पुलिसकर्मी पुष्पा रानी के आवेदन पर दोनों आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.