देवघर, जुलाई 14 -- देवघर,प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को देवघर नगर निगम द्वारा अंतर राज्यीय बस टर्मिनल के समीप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से स्थापित कुल 56 दुकानों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मौके पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि एवं सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान से इंटर स्टेट बस टर्मिनल के आसपास यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ तथा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के आवा...