मुंगेर, अप्रैल 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से मुंगेर नगर निगम ने एक बार फिर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाया। यह अभियान एक नंबर ट्रैफिक एवं आसपास के क्षेत्रों से लेकर किला गेट तक चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सख्ती दिखाते हुए 21 अतिक्रमणकारियों से कुल 9,300 रुपये का जुर्माना वसूला। इस कार्रवाई से अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लिए। अभियान का नेतृत्व उपनगर आयुक्त मो. नसीमुद्दीन खान ने किया। मौके पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, अतिक्रमण के खिलाफ जीरो ...