अतिक्रमण हटा, पर कचरे का लगा है अंबार
गिरडीह, मई 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद बगोदर बाजार की सूरत तो बदली, लेकिन अब कचरे के अंबार ने बाजार को बदसूरत बना दिया है। फुटपाथी दुकानें हटने के बाद दुकानदारों ने मलबा, टूटी-फूटी बांस-बल्ली, प्लास्टिक, कागज और अन्य सामान जैसे-तैसे छोड़ दिया। सबसे खराब हाल नेहरू चौक का है। यहां हर तरफ कचरा बिखरा पड़ा है। जहां पहले दुकानें सजी थीं, अब वहां गंदगी का ढेर बाजार की खूबसूरती को निगल रहा है। अतिक्रमण हटने से मिली खुली जगह कचरे से पट गई है। फुटपाथी दुकानदारों को दुकानें हटने का मलाल है। ऐसे में उनसे सफाई की उम्मीद करना बेमानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब प्रशासन को ही आगे आना होगा। बाजार की सुंदरता लौटाने के लिए संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को सफाई की जिम्मेदारी देनी होगी। तभी नियमित सफाई संभव है। अगर जल्द कचरा नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.