मिर्जापुर, जनवरी 4 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव के करीब वन भूमि पर शनिवार को किए जा रहे अतिक्रमण हटवाने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमण करने वालों ने पथराव कर घायल कर दिए। ग्रामीणों के पथराव से आठ वनकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में इलाज कराया गया। वही वन कर्मियों ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ रपट दर्ज कराया है। पुलिस ने वन कर्मियों पर पथराव करने के मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामले की जानकारी होते ही वन विभाग के एसडीओ भी मौके पर पहुंच गए। वन विभाग के फारेस्टर बिनेंद्रकुमार यादव ने बताया कि तेंदुआ खुर्द गांव के करीब स्थित 12 हेक्टेयर वन भूमि पर आगामी सीजन में प्लांटेशन करने के लिए गड्ढे़ की खुदाई कराई गयी थी। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.