बिजनौर, नवम्बर 18 -- नहटौर। पालिका प्रशासन को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने अतिक्रमण की समस्या के समाधान को लेकर ज्ञापन सौपा। अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने समाधान दिवस के उपरांत अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को नगर पालिका परिषद नहटौर कार्यालय पर भाकियू अ के ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर सिंह के नेतृत्व में संजीव चौधरी, लोकेंद्र डबास, सुनील चौधरी, अनिल चौधरी, आनंद कुमार, सुरेश कुमार, आदि कार्यकर्ताओं ने ईओ से भेंटकर नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या के बारे में बताया। उन्होंने दावा किया कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है। नगर में आने वाले ग्रामीणों किसानों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने पर पालिका के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। अधिशासी अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.