आदित्यपुर, मई 17 -- गम्हरिया। अतिक्रमण हटाने के बाद शनिवार को गम्हरिया क्षेत्र की तस्वीर बदल गई। सर्विस रोड में जहां इक्के-दुक्के फल एवं सब्जियों की दुकानें देखी गई। वहीं दुर्गा पूजा मैदान में सन्नाटा पसरा रहा। बोलायडीह रोड की भी यही स्थिति रही। इस बीच सीओ के निर्देश पर अंचल कर्मियों की टीम ने शनिवार को दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्लास्टिक टांग कर सामग्री बेच रहे दुकानदारों को चिन्हित कर अंतिम चेतावनी दी। सोमवार को पुनः क्षेत्र का सर्वे किया जाएगा। सड़क पर दुकान लगाए जाने पर सीधे एफआईआर किया जाएगा। अतिक्रमण को लेकर एक ओर जहां जिला प्रशासन की नींद हराम हो चुकी है। डीसी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से टाटा-कांड्रा मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वहीं...