सहरसा, मई 7 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के कोसी तटबंध के भीतर स्थित साम्हरखुर्द पंचायत में प्रस्तावित उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए चिन्हित सरकारी जमीन को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचल प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध कब्जा कर बनाए गए तीन से चार फूस के घरों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। अभियान का नेतृत्व सीओ पुष्पांजलि कुमारी एवं आरओ सचिन आनंद ने किया। प्रशासन के अनुसार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के कारण लंबे समय से उपस्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य बाधित था। सीओ पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि चिन्हित जमीन को पूरी तरह खाली करा लिया गया है और अब स्वास्थ्य केंद्र निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। यह भी पढ़ें- ग्राम सभा की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, जेसीबी चलाकर प्रशासन ने कराई कार्रवाई उन्होंने चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.