बरेली, मार्च 25 -- नवाबगंज।मुख्य मार्ग और बाईपास पर जाम को लेकर लेकर गुरुवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने कोतवाल को ज्ञापन सौंप अतिक्रमण हटाने की मांग की है। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता उर्फ लल्लू व व्यापारी नेता विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा, कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने की मांग की। कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसमें नरेश गंगवार, सुरेंद्र कुमार राठौर, सूरज वर्मा, आशीष गुप्ता, विकास गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...