अतिक्रमण से सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि हुई बेकार
बगहा, जुलाई 9 -- सिकटा,एक संवाददाता। कंगली थाने के भवानीपुर गांव में सरकारी नाले पर अतिक्रमण के कारण सैकड़ों एकड़ खेतीयोग भूमि जलाशय में तब्दील हो गई है।जिससे सैकङों किसान परिवार आर्थिक संकट के साथ-साथ भूखमरी की सामना कर रहे हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमणकारी के सामने न केवल स्थानीय लोग के अलावे अंचल प्रशासन भी बेबस नजर आ रहा है।इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने राज्यपाल के अलावे जिलाधिकारी व भूमि सुधार उप समाहर्ता नरकटियागंज को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की है।ग्रामीणों की इस आवेदन पर पंचायत की मुखिया कविता देवी, सरपंच देवरानी देवी व पंसस प्रमोद साह ने भी समर्थन किया है।वहीं वार्ड सदस्य संजय कुमार,हरेश्वर राम, रामसिंहासन शर्मा,नागेंद्र राम व सिकंदर साह समेत कई ग्रामीणों ने अतिक्रमित भूमि की जांच कर शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग किया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.