बगहा, जून 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । नगर निगम क्षेत्र में मुख्य नाला और नालियों के अतिक्रमण के कारण शहर की जल निकासी व्यवस्था गंभीर संकट की ओर बढ़ती दिख रही है। उक्त बातें नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बुधवार को कहीं। उन्होंने कहा कि बुडको प्रशासन के अनुरोध पर नगर निगम क्षेत्र के सघन शहरी क्षेत्र में मुख्य नालों की सरकारी पैमाइश शुरू की गई है। ताकि करोड़ों की खर्च से स्वीकृत स्टॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम के विस्तार की योजना को आपेक्षित गति मिल सके। जारी पैमाईश और मुख्य नाले की मैनुअल सफाई कार्य का निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह भी पढ़ें- हजारीबाग का बड़ा नाला चढ़ा अतिक्रमण की भेंट निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिन प्रमुख नालों की मूल चौड़ाई लगभग 30 से 40 फीट निर्धारित थी, वे वर्तमान में कई स्थानों पर घटकर म...