चित्रकूट, मार्च 19 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर कस्बे में अतिक्रमण की वजह से प्रमुख मार्ग सिकुड़ गए हैं। जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही है। नालियों के ऊपर अतिक्रमण से जलनिकासी भी बाधित है। प्रशासन ने बुधवार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों को खुद से अपना-अपना अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों ने अल्टीमेटम दिया।एसडीएम फूलचंद यादव ने नगर पंचायत की टीम के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों में अतिक्रमण की स्थिति देखी। इसके साथ ही नाली व फुटपाथ में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को तत्काल हटवाया। कई जगह नालियों को पाटकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिससे जलनिकासी बाधित हो रही थी। इसके साथ ही वाहनों के आवागमन दौरान जाम की स्थिति बन जाती रही है। एसडीएम ने कहा कि तुलसी नगरी धार्मिक स्थल के तौर पर विकसित हो रही है। यहां रोजाना दूर-दूर से श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.