औरंगाबाद, मार्च 18 -- अंबा बाजार के नवीनगर रोड स्थित वर्तमान बस स्टैंड के समीप सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। सड़क का बड़ा हिस्सा दोनों ओर के दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है, जबकि शेष स्थान पर ठेला, गुमटी और ऑटो समेत अन्य वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से स्थिति और बिगड़ गई है। नतीजतन, इतनी चौड़ी सड़क होने के बावजूद वाहनों के गुजरने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती है और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। हालत यह है कि बसें भी मुख्य सड़क पर ही खड़ी होती हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। जाम के दौरान पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है और बाइक खड़ी करने तक की जगह नहीं मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। नवीनगर रोड से अंबा...