भभुआ, फरवरी 18 -- अंचल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाने से आए दिन लगता है जाम छात्र-छात्राओं, वृद्ध, दिव्यांगजन, महिलाओं को हो रही है ज्यादा परेशानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर के चौक व इसके आसपास की सड़क व फुटपॉथ पर अतिक्रमण कर कारोबार करने से रोड जाम की समस्या गहराने लगी है। इससे छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने, महिलाओं को बाजार करने आने, ग्रामीणों को विभिन्न दफ्तरों, बैंक, थाना, कचहरी जाने में परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत वृद्ध, दिव्यांगजन, महिलाओं को होती है। जाम के दौरान बच्चे दाएं-बाएं जिधर से जगह मिलती है, उधर से निकलने की कोशिश करते हैं। ग्रामीण रातवृक्ष राम व दसई बिंद ने कहा कि जाम व अतिक्रमण की वजह से मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत हो रही है। कभी-कभी आमजन समय पर कोर्ट में हाजिरी लगाने नह...