गोरखपुर, जून 19 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज कस्बे में मुख्य चौराहे से रेलवे गेट तक बीएमसीटी हाईवे सड़क और फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अस्थायी दुकानें लगाने और सामान फैलाने से सड़क संकरी हो गई है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा एम्बुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।क्षेत्रवासियों यह भी पढ़ें- फुटपाथ पर अतिक्रमण से शहर बेहाल, लगा भीषण जाम के अनुसार अतिक्रमण करने वालों में प्रशासन का भय नहीं दिखाई दे रहा है, जिसके चलते समस्या लगातार गंभ...