मोतिहारी, जनवरी 13 -- नगर निगम क्षेत्र के उतरी व पश्चिमी छोर पर जानपुल चौक से सिंघिया गुमटी जाने के रास्ते में बंजरिया के पिपरा पोखर वार्ड तीन में स्थित है। इसका रकबा 31 कट्ठा 15 धूर है। 10 कट्ठा 13 धूर में पोखर है। अंचल प्रशासन की ओर से सोलह लोगों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने पोखर की जमीन को अतिक्रमित किया है। उसे सख्ती से खाली कराने की जरूरत है। वहां रहने वाले लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। वहां के लोगों का कहना है कि अवैध कब्जाधारी सिर्फ जमीन को ही नहीं कब्जा किया है बल्कि शेष बचे पोखर की जमीन व पोखर को नाला बना दिया है। नाले का पानी उसी पोखर में गिराया जाता है। उसकी पवित्रता पर भी संकट है। शिवजी कुमार का कहना है कि पोखर के घाट पर छठ पूजा के लिये सिरसोपता बनाया गया। वह नाला के पानी में डूब जाता है। वहीं ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.