फतेहपुर, मई 13 -- बहुआ। कस्बे के ललौली मार्ग पर लगने वाली बाजार की भीड़ संग अतिक्रमण व बेतरतीब वाहनों के कारण जाम लग गया। देखते ही देखते दोनो ओर वाहनों की कतारें लगने के कारण आवागमन के दौरान राहगीरों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी। दो घंटे बाद जाम खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली। बुधवार को लगने वाली बाजार के दिन भीड़ अधिक होने के साथ ही दुकानदारों द्वारा फुटपाथ सहित मार्ग तक दुकाने सजाए जाने के साथ ही खरीददारी करने आने वाले वाहन चालकों द्वारा वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिए जाने के कारण दोपहर के समय जाम लग गया। जिससे छोटे व बड़े वाहन रेंगते दिखाई दे रहे थे भीषण गर्मी में लगने वाले जाम के कारण राहगीरों को खासी समस्याएं उठानी पड़ी। दो घंटे बाद किसी प्रकार जाम खुल सका तब जाकर राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगो का कहना था कि होने ...