कटिहार, दिसम्बर 29 -- बारसोई निज प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। दुकानदारों द्वारा दुकान के आगे चौकी-बेंच लगाना, प्लास्टिक तानकर अस्थायी ढांचे खड़े करना और पूरी दुकान को ही सड़क पर सजा देना आम हो गया है। इसके कारण सड़कें सकरी हो गई हैं और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बारसोई बाजार क्षेत्र में देखी जा रही है। जहां रोजमर्रा की आवाजाही के साथ-साथ आपात स्थिति में भी वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को खासा कष्ट झेलना पड़ता है। अतिक्रमण की चपेट में मंदिर मार्ग बारसोई के अति प्राचीन व प्रसिद्ध श्री विष्णु म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.