मोतिहारी, नवम्बर 16 -- पहाड़पुर,निसं। दक्षिणी नोनेया पंचायत के वार्ड नंबर 8, महतो टोला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय महतो टोला व उक्त गांव के बीच मुख्य सड़क पर जल निकासी के लिए बने पुल को अतिक्रमण कर जाम करने से बारिश के पानी का निकास अब तक नहीं हो सका है। जिससे करीब चार एकड़ भूमि पर करीब डेढ़ फुट पानी जमा है। किसान धान की फसल पानी में काटे हैं। परंतु जल जमाव से रबी फसल का समय निकला जा रहा है। पुल जाम होने से बरसात के दिनों में पानी सड़क के ऊपर से करीब डेढ़ फुट ऊपर से बहता है।जिससे स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने भी काफी परेशानी होती है।ग्रामीण सूर्यकांत प्रसाद उर्फ जोखू प्रसाद, सुभाष कुमार,भोला प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद, सतन प्रसाद, दिलीप कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अमरेश कुमार, गौरीशंकर प्रसाद, विजय कुमार, अमेरिका राम, चंदेश्वर प्रसाद, जादोलाल...