सोनभद्र, अप्रैल 21 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के स्वर्ण जयंती चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे लोगों के आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। चौराहे पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों व होमगार्डों के इस पर ध्यान न देने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राहगीरों ने पुलिस प्रशासन से फ्लाईओवर के नीचे खड़े आड़े तिरछे वाहनों पर रोक लगाये जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...